विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

आयुष डॉक्टर एसोसिएशन पांढुर्णा का गठन, फैमिली फन नाइट में दिखा उत्साह

Share:

Join Whatsapp group

पांढुर्णा।
होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर पांढुर्णा में आयुष डॉक्टरों द्वारा एक भव्य फैमिली फन नाइट एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धनुष लॉन पांढुर्णा में आयोजित हुआ, जिसमें डॉक्टरों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आयुष डॉक्टर एसोसिएशन पांढुर्णा का विधिवत गठन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।

नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
संरक्षक – डॉ. योगीराज पवार
अध्यक्ष – डॉ. चंद्रशेखर तिजारे
उपाध्यक्ष – डॉ. सुजाता धारपुरे, डॉ. सचिन तंवर
सचिव – डॉ. मोनल सपडा
सह सचिव – डॉ. अंशुल जैसवाल
कोषाध्यक्ष – डॉ. उमेश कड़वे
मीडिया प्रभारी – डॉ. चेतन डवरे
सोशल मीडिया प्रभारी – डॉ. वैदेही पुरी
संगठन मंत्री – डॉ. संदीप जैसवाल, डॉ. सचिन खंडार, डॉ. प्रशांत महाले, डॉ. गणेश कठाने

सदस्य:
डॉ. सीमा बेले, डॉ. सारिका राठौड़, डॉ. मीनाक्षी धाडसे, डॉ. नीलिमा तिजारे, डॉ. मीनल कड़वे, डॉ. अर्चना ढोबाळे, डॉ. अनिमेष गुर्जर, डॉ. प्राची खंडार, डॉ. प्रवीण बालपांडे, डॉ. प्रेम सागर टोनपे, डॉ. कोमल टोनपे, डॉ. जयेश जैसवाल, डॉ. उमेश घागरे, डॉ. रेखा राउत।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने आपसी समन्वय, संगठन की मजबूती एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

अंत में सभी उपस्थित डॉक्टरों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

error: Copy not allowed