विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

नौकरी के बहाने युवती को बनाया बंधक; ठाणे में 15वीं मंजिल से पुलिस ने छुड़ाया, गंदे काम में लगाने की थी साजिश

Share:

Join Whatsapp group

Human Trafficking Case: ओडिशा की 20 वर्षीय युवती को गलत धंधे में धकेलने की कोशिश, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू. जानिए महाराष्ट्र पुलिस ने कैसे छुड़ाया।

महाराष्ट्र के ठाणे में नौकरी दिलाने के बहाने एक 20 वर्षीय युवती को बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. युवती को एक इमारत की 15वीं मंजिल पर बंद कर रखा गया था और उसे जबरन गलत धंधे में धकेलने का प्रयास किया जा रहा था. किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर युवती ने मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस इस पूरे मामले को मानव तस्करी और संगठित अपराध के दृष्टिकोण से जांच रही है।

कपड़ों की दुकान में नौकरी का झांसा
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है. उसे कपड़ों की दुकान में काम दिलाने का झांसा देकर ठाणे लाया गया था. आरोप है कि यहां लाने के बाद उसे एक एमएमआरडीए कॉम्प्लेक्स स्थित इमारत में बंद कर दिया गया और जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की जा रही थी।

कंट्रोल रूम को फोन कर मांगी मदद
बंधक बनाए जाने के दौरान युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और अपनी जान बचाने की गुहार लगाई. सूचना मिलते ही चितलसर-मानपाडा पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई और कॉल की लोकेशन ट्रेस की गई।

15वीं मंजिल पर पुलिस की छापेमारी
लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने शुभारंभ कॉम्प्लेक्स के पास स्थित इमारत नंबर-1 की 15वीं मंजिल पर छापा मारा। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद युवती को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और थाने लाया गया।

पड़ोसी दंपति की भूमिका जांच के घेरे में
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती और उसके गांव के रहने वाले एक पड़ोसी दंपति एक दिन पहले ही ठाणे पहुंचे थे. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती उस कॉम्प्लेक्स में कैसे पहुंची, कब से वहां रह रही थी और पूरे मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

error: Copy not allowed