विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मेघदौन में जुआ फड़ पर चांद पुलिस की बड़ी कार्रवाई ₹2.20 लाख का मशरूका जब्त, 11 जुआरी गिरफ्तार

Share:

Join Whatsapp group

 

छिंदवाड़ा। जिले के थाना चांद पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मेघदौन में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख 20 हजार का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम मेघदौन में खेत के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों की हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते, ₹51,200 नगद, 12 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल जब्त कीं। मामले में अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

संदीप सातनकर, कैलाश कोलारे, संदीप रघुवंशी, अंकित रघुवंशी, नेपाल ढोके, रमनहरि कवरेती, चंदू रघुवंशी, सोनू तिवारी, शाहरुख खान, धनवीर गोस्वामी और फूलवानशा कवरेती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार बघेल (थाना प्रभारी चांद), सउनि एल.पी. गुप्ता तथा आरक्षक नीरज बघेल, सुरेंद्र बघेल, सतीश बघेल, विवेक बघेल और मयंक रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।

error: Copy not allowed