विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

इंदौर में चलती बस में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए ड्राइवर-हेल्पर, भीड़ ने घेरा; महिला ने घटना से किया इनकार

Share:

Join Whatsapp group

इंदौर में गुरुवार रात एक यात्री बस में चालक और हेल्पर को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने का मामला सामने आया है।

इंदौर में गुरुवार रात एक यात्री बस में चालक और हेल्पर को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने का मामला सामने आया। रिजनल पार्क के पास कुछ लोगों ने बस रोककर दोनों को पकड़ लिया और महिला से शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में महिला ने किसी भी तरह की घटना से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है।

कब की है घटना
घटना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। मां शक्ति ट्रेवल्स की बस (क्रमांक एमपी 10पी 1777) को कुछ युवकों ने रिजनल पार्क के पास रोका था। यह बस सरवटे बस स्टैंड से खरगोन के लिए चलती है। बस में एक महिला बैठी मिली, जिसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। बताया गया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है और युवकों को देखकर रोने लगी। उसने शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही थी और बताया कि वह जलगांव जाने के लिए बस में बैठी थी।

महिला ने किया घटना से इनकार
इसके बाद छोटी ग्वालटोली पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने घटना से साफ इनकार कर दिया। थाना प्रभारी संजू कांबले के मुताबिक बस चालक प्रेम गौर निवासी खरगोन और हेल्पर राहुल भूरिया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।

error: Copy not allowed