भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद के त्यौहार पर नफरत की नसीहत पर मुस्लिम समाज ने अपील की है। मुस्लिम समाज के मुजाहिद्दीन ने कहा- मुस्लिम सबसे खरीदी करें और नफरती लोगों को जवाब दें। भारत में मुस्लिमों को मुस्लिम संगठन ही भड़का रहे है। मुस्लिम समाज कैसे रोजगार से लगे, मुस्लिम समाज के बच्चे कैसे आगे बढ़े, मुस्लिम समाज के बच्चे कैसे मुख्य धारा में आए इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मुस्लिम समाज के लोगों ने न्यू मार्केट में कैंपेन भी चलाया।
भड़काऊ वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि मामले को लेकर अहले सुन्नत के महासचिव का भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नफरती वायरल वीडियो में तौकीर निजामी ने कहा था- भारत के मुसलमानों की स्थिति खराब है। दलितों से भी ज्यादा खराब भारतीय मुस्लिमों की स्थिति है। भारतीय मुसलमान की बद से बदतर स्थिति कर दी गई है। रमजान और ईद की खरीदी में आपका पैसा अपनों के हक में जाए, सिर्फ मुसलमान से ही खरीदी करिए।
इसी तरह हिंदू त्यौहारों के पहले कुछ हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने सिर्फ हिंदू व्यापारियों से खरीददारी की अपील की थी, जिसकी कई लोगों ने निंदा कर समाजों में नफरत फैलाने और माहौल खराब करने का साजिश बताया था।