छिंदवाड़ा। जिले के पूर्व सांसद तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। “नकुलनाथ जिंदाबाद” के नारों के बीच पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा के दौरान छिंदवाड़ा में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के कार्यकाल में ही एयरपोर्ट निर्माण की योजना को स्वीकृति मिल चुकी थी और सर्वे का कार्य भी पूर्ण हो गया था। उन्होंने कहा कि यह तथ्य छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के नागरिकों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम टिकाड़ी, तिवड़ा और कामठ की भूमि पहले ही चिन्हित की जा चुकी थी। वर्तमान में उसी फाइल को दोबारा खोलकर नई घोषणा करना केवल वाहवाही लूटने का प्रयास है।
ने आगे कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी रहती तो अब तक एयरपोर्ट सहित कई अन्य विकास परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी होतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की राजनीति के चलते सरकार गिरा दी गई, जिसके कारण न सिर्फ एयरपोर्ट बल्कि एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी अधूरी रह गईं।
उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है कि पहले विकास कार्यों को रोका गया और अब पुरानी फाइलों को खोलकर घोषणाएं की जा रही हैं, ताकि उनका श्रेय लिया जा सके। “सच्चाई जनता के सामने है और वह अपने अनुभव से सब समझ रही है,” उन्होंने कहा।