- यह घर का तापमान और पौधों की नमी मापती है।
- आगजनी और बच्चों के डिहाइड्रेशन से बचाएगी यह डिवाइस।
नोएडा के मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र आरव मित्तल ने ‘टेम्पयूम’ नामक एक डिवाइस बनाई है।
नोएडा। गर्मी में तापमान बढ़ते ही आगजनी की घटनाएं सामने आने लगती हैं। वहीं घर में रखे पौधे सूखने लगते हैं ऐसी स्थिति में अपने घर के बढ़ते और घटते तापमान की जानकारी स्वयं ले सकेंगे।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र आरव मित्तल ने टेम्पयूम नामक एक डिवाइस तैयार की है। जिसकी मदद से घर के पौधे को पानी देने की आवश्यकता और तापमान कम और ज्यादा होने पर अलर्ट हो सकेंगे।
पौधों में पानी की कमी होने से गर्मी में पौधे खत्म होने लगते हैं ऐसे इस डिवाइस से गमले की मिट्टी की आर्द्रता माप सकेंगे। पौधे की मांग के अनुसार पानी दे पाएंगे। वहीं घर में एसी, फ्रिज, फोन आदि डिवाइस तापमान की अधिकता होने पर काम करना बंद कर देते हैं।
इस कारण कई बार डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आने लगती है। इस डिवाइस की खासियत है कि घर का तापमान कम या अधिक होने पर अलार्म करके अलर्ट करेगा। अलार्म बजते ही स्वयं एक्शन ले सकेंगे।
यह डिवाइस घर में खुले क्षेत्र में लगाना होगा। आरव ने बताया कि मौसम में कई बदलाव होते रहते हैं जिससे जानने घर के लिए डिवाइस तैयार करने का विचार आया था इसके बाद इसे तीन सालों में औरीडिनो नैनो एवं सेंसर की मदद से तैयार किया है।

बच्चों में पानी की कमी बताएगा
आरव मित्तल ने बताया कि जल्द ही इससे बच्चों में गर्मी में होने वाली डीहाइड्रेशन की शिकायत पर भी नियंत्रण कर सकेंगे। बच्चों में हाइड्रेशन टेस्ट कर उन्हें समय-समय पर पानी की कमी की शिकायत से बचा सकेंगे। 500 रूपए की लागत से तैयार किया है। स्कूल की मेकर शाला में तैयार किया गया है।
समय और तापमान करना होगा सेट
इस डिवाइस में समय और तापमान सेट करना होगा। तय तापमान से अधिक होने पर डिवाइस अलार्म करेगी। वहीं तय समय के अनुसार ही अलर्ट भेजेगी।
डाटा रिकॉर्ड करेगी
बाजार में आने वाली डिवाइस डाटा रिकार्ड नहीं करती हैं। टेम्पयूम डाटा रिकार्ड करेगी इससे दिनों के हिसाब से आंकलन कर सकेंगे। इसकी खासियत है कि बाजार में आने वाली डिवाइस स्टेटिक होती है यह डिवाइस डायनेमिक हैं। स्वयं इसमें माडिफिकेशन कर सकेंगे।