- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु ऑफिशियल वेबसाइट या Tourist Care Uttarakhand ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
यहां से लें पूरी जानकारी
चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालु आनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
चारधाम यात्रा में आने वाले भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे।
विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण करा सकेंगे।
जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वह ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर पंजीकरण करा सकेंगे।
ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू होगी।
ऑफलाइन पंजीकरण के लिए देहरादून और हरिद्वार में विशेष पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे।