विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा के नए कोतवाल होंगे अमित कुमार दाणी, अजय मरकाम का मोहगांव तबादला

Share:

Join Whatsapp group

मोहगांव थाना प्रभारी को पांढुर्णा थाने की कमान

पांढुर्णा। जिले के पुलिस विभाग में शनिवार शाम को स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार मोहगांव थाना प्रभारी अमित कुमार दाणी को पांढुर्णा पुलिस थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि पांढुर्णा थाने में पिछले लगभग ढाई वर्षों से पदस्थ थाना प्रभारी अजय मरकाम का तबादला मोहगांव पुलिस थाने में किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश द्वारा जारी आदेश के तहत यह बदलाव किया गया है। अमित कुमार दाणी अब पांढुर्णा थाने के नए कोतवाल के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, पांढुर्णा थाने में लंबे समय से सेवाएं दे रहे अजय मरकाम को मोहगांव थाना प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में अन्य स्थानांतरण भी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

error: Copy not allowed