विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा–छिंदवाड़ा दौरे पर आएंगे जीतू पटवारी, हादसे में मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Share:

Join Whatsapp group

पांढुर्णा–छिंदवाड़ा दौरे पर आएंगे , हादसे में मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

पांढुर्णा/छिंदवाड़ा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 28 मार्च को पांढुर्णा एवं छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हाल ही में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक पटवारी सुबह 8:20 बजे इंदौर से रवाना होकर 9:40 बजे नागपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:00 बजे सौंसर पहुंचकर विधायक के निवास जाएंगे।

इसके बाद उनका दौरा प्रभावित गांवों में रहेगा, जहां वे दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे ग्राम केरर (11:30 बजे), ग्राम गुजार (12:00 बजे), ग्राम मिरिया (12:30 बजे) और ग्राम भामरा (1:00 बजे) पहुंचेंगे।

दोपहर 2:00 बजे पटवारी छिंदवाड़ा पहुंचकर वहां के मृतकों के परिजनों से भी भेंट करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:00 बजे छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 9:00 बजे भोपाल पहुंचकर विश्राम करेंगे।

कांग्रेस संगठन के इस दौरे को हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

error: Copy not allowed