विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा में रिंग रोड निर्माण की मांग तेज, नगर कांग्रेस ने पूर्व सांसद नकुलनाथ को सौंपा पत्र

Share:

Join Whatsapp group

 

पांढुर्णा।
नगर कांग्रेस कमेटी, पांढुर्णा द्वारा शहर के सुनियोजित विकास और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रिंग रोड निर्माण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में कमेटी ने पूर्व सांसद को पत्र सौंपकर नागपुर–अमरावती मार्ग को जोड़ने वाली रिंग रोड के निर्माण हेतु स्वीकृति एवं प्रस्ताव प्रेषित कराने का अनुरोध किया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पांढुर्णा नगर से होकर गुजरने वाला वर्तमान यातायात दबाव शहर के विकास में बड़ी बाधा बनता जा रहा है। ऐसे में रिंग रोड का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम किया जा सके और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।

📌 मुख्य बिंदु:

  • पांढुर्णा जिला मुख्यालय बनने के बाद विभिन्न शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है, लेकिन रिंग रोड के अभाव में शहर का संतुलित विकास प्रभावित हो रहा है।
  • वर्ष 2014-15 में नागपुर-बेतूल नेशनल हाईवे से जुड़ने वाला बायपास बनने के बाद उसके आसपास केंद्रीय विद्यालय, आवासीय कॉलोनियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित हुए हैं, जिससे रिंग रोड की आवश्यकता और अधिक स्पष्ट होती है।
  • वर्तमान में नागपुर, छिंदवाड़ा से अमरावती, वरुड, परतवाड़ा जाने वाले भारी वाहन शहर के बीचों-बीच से गुजरते हैं, जिससे सड़कों की हालत खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
  • प्रस्तावित रिंग रोड मोर्डोंगरी से पारडी, मुंगुसखेड़ा, अंबाडा खुर्द, कलमगांव, छोटी खेड़ी होते हुए चिचखेड़ा जॉइंट तक लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में बनाई जा सकती है।
  • इस रिंग रोड के निर्माण से मोर्डोंगरी, पारडी, अंबाडाखुर्द, कलमगांव, देवखापा और भंडारगोंदी जैसे क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा तथा औद्योगिक, आवासीय और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े द्वारा उठाई गई इस मांग पर पूर्व सांसद ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वे इस विषय में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखेंगे तथा जिला प्रशासन के साथ भी चर्चा करेंगे।

नगर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रिंग रोड निर्माण की यह मांग अब जनमानस की प्रमुख अपेक्षा बनती जा रही है।

error: Copy not allowed