विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: अबू धाबी में मिसाइल मलबा गिरने से 2 की मौत

Share:

Join Whatsapp group

अबू धाबी। मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में मिसाइल को हवा में ही रोक दिया गया, लेकिन उसका मलबा स्वेहान रोड पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना में कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले कुवैत पर भी हमला किया गया। कुवैत सेना के जनरल स्टाफ मुख्यालय ने गुरुवार सुबह बयान जारी कर बताया कि हमले में मिसाइलों और ड्रोन दोनों का इस्तेमाल किया गया था।

वहीं सऊदी अरब को भी रातभर हमलों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, देश पर ईरान की ओर से आठ यूएवी (ड्रोन) भेजे गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने नाकाम करने की कोशिश की।

लगातार हो रहे इन हमलों के बीच नागरिकों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

error: Copy not allowed