विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

रीवा-मुंबई, जबलपुर-पुणे और बांद्रा ट्रेनों का ‘स्पेशल’ टैग हटा, किराए में बड़ी राहत

Share:

Join Whatsapp group

यात्रियों को किराए में 10 से 25 प्रतिशत तक राहत

रेलवे ने जबलपुर होकर चलने वाली रीवा-सीएसएमटी (मुंबई), जबलपुर-पुणे और जबलपुर-बांद्रा ट्रेनों को स्पेशल से नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया है।

प्रतिनिधि, जबलपुर। अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें अब यात्रियों के लिए राहत लेकर आई हैं। रेलवे ने जबलपुर होकर चलने वाली रीवा-सीएसएमटी (मुंबई), जबलपुर-पुणे और जबलपुर-बांद्रा ट्रेनों को स्पेशल से नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे इन ट्रेनों का संचालन समय पर होगा और यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी।

स्पेशल दर्जा हटने से समय की पाबंदी बढ़ेगी

अब तक स्पेशल दर्जा होने के कारण इन ट्रेनों को प्राथमिकता नहीं मिलती थी और रास्ते में अन्य ट्रेनों को निकालने के लिए रोका जाता था। इसी वजह से रीवा-मुंबई ट्रेन 10 से 12 घंटे तक और जबलपुर-पुणे ट्रेन 4 से 5 घंटे तक देरी से पहुंच रही थी। नियमित होने के बाद समय पर संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।

किराए में 10 से 25 प्रतिशत तक राहत

स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में 10 से 25 प्रतिशत तक ज्यादा होता है। अब नियमित होने के बाद यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा, जिससे यात्रा सस्ती हो जाएगी।

तीनों ट्रेनों को मिले नए नंबर
रीवा-सीएसएमटी : 02187/02188 – 20154/20153

जबलपुर–पुणे : 02132/02131 – 20161/20162

जबलपुर–बांद्रा : 02133/02134 – 20163/20164

साप्ताहिक संचालन, अब नहीं होगा असमंजस

तीनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलती हैं। पहले हर तीन-चार महीने में इनके संचालन के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी, जिससे यात्रियों में असमंजस बना रहता था। अब नियमित होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी और आरक्षण लगातार जारी रहेगा।

सालों से चल रही थीं स्पेशल ट्रेनें

ये ट्रेनें पिछले सात से आठ वर्षों से स्पेशल के रूप में संचालित हो रही थीं। बीच में रीवा-मुंबई ट्रेन कुछ समय के लिए बंद भी हुई थी। अब नियमित दर्जा मिलने से इनके संचालन में स्थिरता आएगी।

स्पेशल से कम रहता है नियमित ट्रेन का किराया

ट्रेन : स्लीपर : थर्ड एसी : सेकेंड एसी

जबलपुर-पुणे स्पेशल : 710 : 1795 : 2430

सुपौल-पुणे एक्सप्रेस : 530 : 1380 : 1960

बनारस-पुणे ज्ञानगंगा : 560 : 1425 : 2010

रीवा-हड़पसर एक्सप्रेस : 620 : 1575 : 2230

रीवा-सीएसएमटी स्पेशल : 690 : 1755 : 2375

जयनगर-एलटीटी पवन एक्स : 510 : 1335 : 1895

मेल/महानगरी एक्सप्रेस : 540 : 1390 : 1955

जबलपुर-बांद्रा सुपरफास्ट : 800 : 1965 : 2675

सहरसा-बांद्रा हमसफर : 665 : 1705 : —

पटना-बांद्रा सुपरफास्ट : 590 : 1500 : 2120

error: Copy not allowed