विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

सौंसर में गैस की वितरण व्यवस्था लड़खड़ाई, घंटो लाइन में लगने के बाद बैरंग लौटे उपभोक्ता

Share:

Join Whatsapp group

सौंसर। नगर में एचपी गैस की घरेलू वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को गैस सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोक्षधाम के पास स्थित वितरण केंद्र पर सुबह से ही भूखे-प्यासे कतार में खड़े लोग दोपहर में तब मायूस हो गए, जब उन्हें बिना सिलेंडर लिए ही खाली हाथ अपने घर लौटना पड़ा।

ट्रक न आने का बनाया बहाना
​जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए वितरण स्थल पर जमा हो गए थे। घंटों इंतजार के बाद, ऐन वक्त पर वितरक द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि छिंदवाड़ा से सिलेंडर का ट्रक नहीं आया है। इस गैर-जिम्मेदाराना जवाब से लाइन में लगे लोगों में भारी रोष देखा गया।

    • स्थानीय एजेंसी न होने का खामियाजा
    • ​सौंसर में एचपी गैस की कोई अधिकृत एजेंसी नहीं है। यहाँ की सप्लाई पांढुर्णा स्थित नाहर एजेंसी द्वारा की जाती है। स्थानीय स्तर पर ठोस व्यवस्था और मॉनिटरिंग न होने के कारण एचपी के उपभोक्ताओं को आए दिन किल्लत और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि वितरण व्यवस्था को सुधारा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो।
error: Copy not allowed