विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

हनुमान जन्मोत्सव पर सेवा का अनूठा उदाहरण: तपती गर्मी में भक्तों को पिलाई गई ठंडी छाछ

Share:

Join Whatsapp group

सौंसर। [The NewsBar]  भीषण गर्मी के बीच सेवा और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बजाज ग्राम सांवली स्थित जायसवाल परिवार के परिसर में जायसवाल समाज संगठन, जिला पांढुर्णा द्वारा भगवान श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान भक्तों के लिए छाछ का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जायसवाल समाज संगठन जिला पांढुर्णा के अध्यक्ष धीरज जायसवाल, नगर पालिका लोधीखेड़ा की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, जायसवाल महिला समाज जिला पांढुर्णा की अध्यक्ष सोनल जायसवाल एवं संयोजक जगदीश जायसवाल के करकमलों से हुआ।

इस अवसर पर रमेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, तरुण जायसवाल, संतोष जायसवाल, करण जायसवाल, अनूप जायसवाल, सरोज जायसवाल, अलका जायसवाल, अर्पणा जायसवाल, रीना जायसवाल, आरती जायसवाल एवं पूनम जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव राजीव जायसवाल सहित नीरज जायसवाल, पवन जायसवाल, विनय जायसवाल, नकुल जायसवाल, कुमारी नंदिता जायसवाल एवं कुमारी विधि जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

भीषण गर्मी में छाछ वितरण से भक्तों को राहत मिली और आयोजन ने सेवा, सहयोग व श्रद्धा का संदेश दिया।

error: Copy not allowed