विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

14 अप्रैल तक CBSE 10वीं का रिजल्ट, 12वीं के लिए करना होगा इंतजार; अलग-अलग आएंगे दोनों परिणाम

Share:

Join Whatsapp group

HighLights

  • 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल के आसपास संभावित
  • 12वीं के परिणाम में हो सकती है देरी
  • मूल्यांकन प्रक्रिया तेज करने पर बोर्ड का जोर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल के आसपास जारी हो सकता है, जबकि 12वीं के छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस बार दोनों कक्षाओं के परिणाम अलग-अलग चरणों में आने की संभावना है।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं का परिणाम जल्द आ सकता है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 14 अप्रैल के आसपास 10वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है, जबकि 12वीं के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल को समाप्त हो रही हैं। ऐसे में इतने कम समय में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर परिणाम जारी करना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा। यही कारण है कि इस बार 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग चरणों में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर
पिछले दो वर्षों में सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ मई माह में घोषित किए थे, लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग हैं। 10वीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं अभी जारी हैं। ऐसे में बोर्ड पहले 10वीं का परिणाम जारी कर सकता है, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई के विकल्प चुनने में देरी न हो।

बोर्ड के अंदर मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज करने पर भी जोर दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कापियों की जांच में तेजी लाने के लिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त परीक्षकों की तैनाती पर विचार किया जा रहा है।

15 मई से कंपार्टमेंट परीक्षाएं हैं प्रस्तावित
बोर्ड चाहता है कि परिणाम जल्द जारी हो, क्योंकि 15 मई से 10वीं के दूसरी बोर्ड व कंपार्टमेंट की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में पहले चरण के परिणाम का समय पर आना जरूरी है ताकि विद्यार्थियों का तैयारी का भी समय मिल सके।

प्रधानाचार्यों के मुताबिक 10वीं के विद्यार्थियों के लिए समय पर परिणाम जारी होना बेहद अहम है, क्योंकि इसके आधार पर वे विषय चयन और स्कूल बदलने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। वहीं 12वीं के छात्रों के लिए भी परिणाम की समय-सीमा महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया इससे जुड़ी होती है।

हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। बोर्ड अधिकारियों ने फिलहाल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सलाह दी है कि वे परिणाम के आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

error: Copy not allowed