तीन दिवसीय दौरे पर 20 मार्च को छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा। जिले के पूर्व सांसद का 20 से 22 मार्च तक तीन दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे , , और जिलों में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पूर्व सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से के लिए रवाना होंगे, जहां सुबह 11:30 बजे रानी अवंतीबाई शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 2 बजे वे विधानसभा के सालीवाड़ा शारदा पहुंचकर नवरात्रि के पावन अवसर पर माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। अपराह्न 4 बजे उनका आगमन शिकारपुर में होगा, जहां वे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
21 मार्च 2026 (शनिवार) को वे प्रातः 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से जुन्नारदेव विधानसभा के नीमकुही पहुंचेंगे और पूर्व मंत्री स्व. तेजीलाल सरेयाम के निवास जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 11:15 बजे जिले के धनौरा-नांदनवाड़ी तथा दोपहर 1 बजे चिचोलीबड़ पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे पुनः शिकारपुर पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
22 मार्च 2026 (रविवार) को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे प्रातः 11 बजे हेलीकॉप्टर से से जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:15 बजे सलकनपुर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
यह दौरा धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से उनका संवाद भी होगा।