विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

25 मार्च को सोने की कीमत में 5 हजार रुपये की तेजी, चांदी में भी आया उछाल

Share:

Join Whatsapp group

इस साल सोना करीब 11 हजार रुपये महंगा हुआ

इंसोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, सोना 1.45 लाख और चांदी 2.34 लाख पहुंची, सालभर में लगातार बढ़ोतरी, विशेषज्ञों ने निवेशकों को घबराकर बेचने से बचने की सलाह दी।

बिजनेस डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार, 25 मार्च को एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5 हजार रुपये बढ़कर 1.45 लाख रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी 9 हजार रुपये की तेजी आई है, जिससे एक किलो चांदी 2.34 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ते दामों ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों का ध्यान आकर्षित किया है।

अगर साल 2026 की शुरुआत से तुलना करें, तो सोना अब तक करीब 11 हजार रुपये महंगा हो चुका है। साल के अंत में इसका भाव 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.45 लाख रुपये हो गया है। वहीं चांदी भी करीब 3 हजार रुपये तक महंगी हुई है।

निवेशकों को क्या करना चाहिए
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगर आपने सोना-चांदी में लंबी अवधि के लिए निवेश किया है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है। कीमतों में गिरावट आने पर ‘एवरेजिंग’ करना बेहतर रणनीति हो सकती है। नुकसान में बेचने से बचना चाहिए।

शहरों में क्या है ताजा भाव
देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दामों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। पटना, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में सोना करीब 1.42 लाख रुपये के आसपास बना हुआ है, जबकि भोपाल और इंदौर में यह 1.42 हजार रुपये से अधिक है। वहीं चांदी की कीमत लगभग सभी शहरों में 2.35 लाख रुपये के आसपास बनी हुई है।

आगे क्या रह सकती है दिशा
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों और मांग के चलते सोने-चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जा रही है।

error: Copy not allowed