विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

53 साल बाद चंद्र मिशन की वापसी: NASA का Artemis-2 लॉन्च के लिए काउंटडाउन शुरू

Share:

Join Whatsapp group

अमेरिकी। अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 53 वर्षों बाद मानवयुक्त चंद्र मिशन Artemis II के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू कर दी है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार है।

करीब 32 मंजिला ऊंचा यह रॉकेट अंतरिक्ष यात्रियों को पहले पृथ्वी की कक्षा में ले जाएगा, जहां वे एक दिन बिताएंगे। इसके बाद Orion spacecraft के जरिए चंद्रमा की ओर प्रस्थान करेंगे। यह मिशन चंद्रमा पर उतरने के बजाय उसकी कक्षा में चक्कर लगाकर वापस पृथ्वी पर लौटेगा। लगभग 10 दिनों की इस यात्रा का समापन प्रशांत महासागर में कैप्सूल की सुरक्षित लैंडिंग के साथ होगा।

नासा के अनुसार, हाल ही में हुए तकनीकी सुधारों के बाद रॉकेट पूरी तरह तैयार है और प्रक्षेपण के समय मौसम भी अनुकूल रहने की संभावना है। इससे पहले हाइड्रोजन ईंधन रिसाव और हीलियम प्रेशर लाइन में समस्या के कारण मिशन को टालना पड़ा था।

यह मिशन ऐतिहासिक Apollo program से अलग है। अपोलो मिशनों के दौरान केवल पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा गया था, जबकि आर्टेमिस-2 मिशन में एक महिला, एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री और एक गैर-अमेरिकी सदस्य भी शामिल हैं।

मिशन के पायलट Victor Glover ने कहा कि यह अभियान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा, खासकर लड़कियों और विविध पृष्ठभूमि के युवाओं को, ताकि वे अंतरिक्ष अनुसंधान में अपने करियर की संभावनाएं तलाश सकें।

नासा के पास इस मिशन के प्रक्षेपण के लिए अप्रैल के पहले छह दिनों का समय है। यदि इस दौरान लॉन्च नहीं हो पाता, तो एजेंसी को अगली विंडो के लिए महीने के अंत तक इंतजार करना होगा।

error: Copy not allowed