विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान

Share:

Join Whatsapp group

इंडिगो विमान के इंजन में हवा में आई खराबी

विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान ने इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में 160 यात्री सवार थे।

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान का उड़ान के दौरान (हवा में) इंजन फेल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

गनीमत यह रही कि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 579 ने सुबह 8:39 बजे विशाखापत्तनम (विजाग) से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

यात्रा के दौरान जब विमान बीच रास्ते में था, तभी पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी और उसके ठप होने का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय किए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया।

हाई अलर्ट पर था रनवे 28
इमरजेंसी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का फायर विभाग और बचाव दल पूरी तरह अलर्ट हो गया। इसके बाद सुबह 10:39 बजे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गईं।
रनवे 28 को विशेष रूप से हाई अलर्ट पर रखा गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

सुरक्षित रनवे पर उतरा विमान
जानकारी के अनुसार विमान में क्रू सदस्यों सहित कुल 161 लोग सवार थे। फ्लाइट डेटा के अनुसार, विमान सुबह 10:59 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा। सभी यात्रियों ने सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली।

नागरिक उड्डयन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि हवा में इंजन के अचानक बंद होने का मुख्य कारण क्या था।

error: Copy not allowed