विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

LPG संकट: अब 25 नहीं, 35 दिन बाद होगा सिलेंडर बुक, जानें क्या हैं नए नियम

Share:

Join Whatsapp group

 

जबलपुर/भोपाल। घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है. अब डबल सिलेंडर (DBC) वाले उपभोक्ताओं को अगली रिफिल के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा. इससे पहले यह समय सीमा 25 दिन निर्धारित थी।

किसके लिए क्या है नया नियम?
एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गैस की खपत को नियंत्रित करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ये कड़े कदम उठाए गए हैं. नए स्लैब कुछ इस प्रकार हैं:

डबल सिलेंडर (DBC) उपभोक्ता: अब 35 दिन के अंतराल पर ही अगली बुकिंग कर सकेंगे।

सिंगल सिलेंडर (SBC) उपभोक्ता: इनके लिए फिलहाल पुरानी समय सीमा 25 दिन ही लागू रहेगी।

उज्ज्वला योजना लाभार्थी: इनके लिए बुकिंग का अंतराल बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है।

10 किलो कम्पोजिट सिलेंडर: इसकी बुकिंग अब 18 दिन के बाद ही संभव होगी।

5 किलो छोटा सिलेंडर: इसके लिए 9 से 16 दिन की समय सीमा तय की गई है।

पिछली डिलीवरी से गिना जाएगा समय
नियमों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 35 दिनों की गणना बुकिंग की तारीख से नहीं, बल्कि पिछले सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख से की जाएगी. यदि कोई उपभोक्ता इस अवधि से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सॉफ्टवेयर सिस्टम उसे ऑटोमैटिक ब्लॉक कर देगा।

शहरी उपभोक्ताओं पर अधिक असर
हाल ही में सरकार ने बुकिंग गैप को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया था, जिसे अब और बढ़ा दिया गया है. जानकारों का मानना है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्रों के उन परिवारों पर पड़ेगा जहाँ गैस की खपत अधिक है. फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी सीमित कर दी गई है और यह केवल आपातकालीन सेवाओं और शिक्षण संस्थानों को ही दी जा रही है।

सहायता के लिए: किसी भी तकनीकी समस्या या बुकिंग से संबंधित शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Copy not allowed