विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP के कई शहरों में कमर्शियल LPG की सप्लाई रोकी, घरेलू एलपीजी की बुकिंग बढ़ी

Share:

Join Whatsapp group

प्रदेश में LPG संकट; कमर्शियल सिलेंडर का दो दिन का स्टॉक शेष, 15 लाख उपभोक्ताओं पर असर।

भोपाल। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है। कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति रोक दी गई है। घरेलू एलपीजी की बुकिंग भी बढ़ गई है। भोपाल में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सोमवार से तो इंदौर में बुधवार से बंद की गई। इंदौर के अधिकारियों का दावा है कि कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बंद करने का निर्णय इसलिए किया गया है ताकि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। घरेलू एलपीजी की बुकिंग भी अब 25 दिन के बाद ही हो सकेगी।

‘पैनिक होने की जरूरत नहीं रसोई गैस सिलेंडरों की कमी नहीं’, बोले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों और अधिकारियों के साथ खाड़ी देशों में उपजी परिस्थितियों के दृष्टिगत समीक्षा की और निर्देश दिए कि वे प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें।

error: Copy not allowed