विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP बिजली कनेक्शन कटने से परेशान महिला ने लगाई फांसी, मरने से पहले दूधमुंही बच्ची के मुंह में ठूंसी रुई; गुना का मामला

Share:

Join Whatsapp group

अंधेरे और गर्मी से तंग आकर महिला ने दी जान

शहर के कैंट थाना क्षेत्र के तहत नानाखेड़ी काली माता मंदिर के पास रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला कीर्ति कुशवाहा पत्नी नितेश कुशवाहा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर फांसी लगा ली।

गुना। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के तहत नानाखेड़ी काली माता मंदिर के पास रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला कीर्ति कुशवाहा पत्नी नितेश कुशवाहा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर फांसी लगा ली। महिला ने अपनी 6 माह की बेटी के मुंह और नाक में भी रुई ठूंस दी थी। जिला अस्पताल में पुलिस महिला के शव का पीएम कर रही है।

यहाँ मौजूद महिला के ससुर ने बताया कि कई दिनों से बिजली का कनेक्शन बकाया होने से कटा हुआ है। इधर गर्मी तेज होते ही महिला ने कनेक्शन जुड़वाने की स्वजनों से गुहार लगाई थी और कहा था कि रुपया एकत्रित करके सभी लोग कनेक्शन जुड़वा लो। इसी बात को लेकर बीते 3 दिन से विवाद चल रहा था।

बीती शाम भी किया था आत्मघाती प्रयास

बीती शाम भी महिला ने कमरे की कुंडी लगाकर प्रयास किया था और बच्ची को भी अंदर ही ले लिया था, लेकिन सास ने रोक लिया था। आज जब सभी स्वजन मजदूरी पर गए थे, तभी मौका पाकर महिला ने अपनी चुन्नी से फांसी लगा ली। सास के अनुसार, उसने बच्ची के मुंह और नाक से रुई निकालकर उसकी जान बचाई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और महिला का पीएम चल रहा है।

error: Copy not allowed