विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP में बदला मौसम का मिजाज, चने के आकार के गिरे ओले, 30 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

Share:

Join Whatsapp group

 

📰 मौसम अपडेट: पांढुर्णा में गर्मी का कहर, बीच में बारिश से मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बुधवार को आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, साथ ही बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को 30 से अधिक जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

भोपाल। प्रदेश के आसपास सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बुधवार को आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सीहोर, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन और ग्वालियर जिलों कुछ क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे। तेज बौछारों की वजह से राजधानी भोपाल समेत कई जिले तरबतर हुए। भोपाल में दोपहर के बाद 2.0 मिमी बारिश हुई, जबकि मंडला में 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। उज्जैन में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ।

मौसम विज्ञानी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर-पूर्व राजस्थान में बने चक्रवातीय परिसंचरण और बिहार से महाराष्ट्र तक फैली ट्रफ लाइन के कारण यह बदलाव आया है। इन प्रणालियों के चलते अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश में दोपहर बाद आसमान पर अचानक बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी है।

ओले गिरने की प्रबल संभावना वाले जिले
नर्मदामपुरम, बैतूल, बुरहानपुर, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंगपुर, मंडला और बालाघाट।

यहां आंधी और वज्रपात की चेतावनी
हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, खरगोन, बड़वानी।

शहरों का तापमान
शहर — अधिकतम — न्यूनतम

भोपाल — 37.4 — 23.0

इंदौर– 36.5 — 21.0

ग्वालियर — 36.1 — 21.7

जबलपुर — 38.6 — 23.5

📰 मौसम अपडेट: पांढुर्णा में गर्मी का कहर, बीच में बारिश से मिलेगी राहत

पांढुर्णा।
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही पांढुर्णा जिले में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले एक सप्ताह में जहां एक ओर तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान करेगा, वहीं बीच में हल्की बारिश और आंधी राहत भी दे सकती है।

☀️ शुरुआत में तेज गर्मी

2 से 4 अप्रैल के बीच मौसम मुख्यतः साफ रहेगा।
दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में तापमान 27–28 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान तेज धूप और लू जैसे हालात महसूस हो सकते हैं।

🌤️ बीच में बदलेगा मौसम का मिजाज

5 से 7 अप्रैल के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है।
इस दौरान तापमान में गिरावट आकर यह 34–36 डिग्री तक रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

🌦️ फिर लौटेगी सामान्य गर्मी

8 अप्रैल के आसपास मौसम फिर से साफ होने लगेगा और तापमान दोबारा बढ़कर 35–36 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

🔥 क्या कहता है पूरा हफ्ता

गर्मी पूरे सप्ताह बनी रहेगी

बीच में 1–2 दिन बारिश/आंधी से राहत

तापमान 34 से 39°C के बीच रहेगा

⚠️ प्रशासन और नागरिकों के लिए सलाह

दोपहर में धूप से बचें

पर्याप्त पानी पिएं

किसान मौसम बदलाव को देखते हुए फसल की सुरक्षा रखें।

आंधी-बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।

error: Copy not allowed