मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है. महावीर जंयती पर शासकीय अवकाश 30 मार्च को तय की गई हैं।
मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है. महावीर जंयती पर शासकीय अवकाश 30 मार्च को तय की गई हैं. जैन समाज की धार्मिक मान्यताओं और पंचांग का हवाला देते हुए अब सत्ता पक्ष ने फैसला लिया हैं. बता दें कि इस छुट्टी के मिल जाने से लगातार चार दिन की छुट्टी मिल गई हैं. पहले राम नवमी फिर शनिवार इसके बाद रविवार और अब सोमवार को महावीर जंयती की छुट्टी घोषित की गई हैं।
पहले 31 मार्च को दी गई थी छुट्टी
गौरतलब है कि पहले महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को लिस्टेड की गई थी, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ओर के विधायकों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की गई. विधायकों का कहना था कि सरकारी कैलेंडर में दर्ज 31 मार्च के बजाय भगवान महावीर का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए सार्वजनिक छुट्टी सोमवार, 30 मार्च को ही घोषित की जानी चाहिए।