विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

Weather Upadte: मार्च में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में बारिश-कोहरा; कई राज्यों में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी

Share:

Join Whatsapp group

HighLights

  1. इंदौर में बनी हुई है बारिश की संभावना
  2. कई राज्यों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद
  3. यूपी में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे लोग हैरान रह गए। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह मौसम (Weather Update) ने अचानक करवट ले ली। जहां मार्च में आमतौर पर गर्मी बढ़ती है, वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंडक महसूस की जा रही है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे लोग हैरान रह गए। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

बारिश से तापमान में गिरावट, हवा साफ
पिछले तीन दिनों से तेज हवा और हल्की वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन माना गया। बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और AQI 93 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। हालांकि, शनिवार सुबह एक्यूआई 179 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में शामिल है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि
मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) के शिवपुरी और श्योपुर में आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बड़वानी में अंगूर के आकार के ओलों ने गेहूं, चना और मक्का को प्रभावित किया। वहीं, इंदौर में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ (CG Weather Update) के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसका असर रामानुजगंज, बलरामपुर और कुसमी क्षेत्रों में देखा गया। गेहूं और सब्जियों की फसलों को आंशिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में जनजीवन प्रभावित (UP Weather)
उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज और अमरोहा में दो-दो तथा जौनपुर, मिर्जापुर, बस्ती, बहराइच और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई। इसके अलावा आठ लोग झुलस गए। तेज हवाओं और बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

अन्य राज्यों में भी असर
बिहार और हरियाणा में भी वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम के बौर गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

error: Copy not allowed