Indore News: कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी. इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र में रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देकर 15 करोड़ की मांग की गई।
Indore Extortion Threat: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang Threat) के नाम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. तुकोगंज थाना (Tukoganj Police Station) क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी (Real Estate Businessman) संजय जैन (Sanjay Jain) को फोन (Lawrence Gang Call) पर जान से मारने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की मांग की गई है. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंटरनेशनल नंबर से आया था धमकी भरा कॉल
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह संजय जैन को एक इंटरनेशनल नंबर से वॉइस कॉल आया. कॉलर ने खुद को हेरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. संजय जैन ने कॉल आते ही फोन काट दिया और नंबर को ब्लॉक कर दिया।
कॉल काटने पर बढ़ा दी रकम
कॉल कट करने के कुछ ही समय बाद उसी नंबर से संजय जैन के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा गया. मैसेज में धमकी देते हुए कहा गया कि पहले 10 करोड़ रुपये देने थे, लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण अब 15 करोड़ रुपये देने होंगे. इसके साथ ही आरोपी ने वीडियो कॉल करने की भी कोशिश की।
परिवार की जानकारी देकर डराने की कोशिश
वॉइस मैसेज में आरोपी ने संजय जैन और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियों का भी जिक्र किया. इससे कारोबारी और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया. धमकी की गंभीरता को देखते हुए संजय जैन ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की।