
ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में भीषण आग लग गई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है।
कटक स्थित एससीबी मेडिकल हॉस्पिटल में आज तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यह हृदयविदारक घटना अस्पताल के एक वार्ड में हुई, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर ने दी है।
जानकारी के अनुसार देर रात जब अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन सो रहे थे, उसी समय अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद स्थिति कुछ ही देर में बेकाबू हो गई और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।
आग किस कारण लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासनिक लापरवाही या शॉर्ट सर्किट, आग लगने का कारण क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।