विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

गूगल, एपल और टेस्ला पर हमले की चेतावनी… ईरान बोला- इन 18 कंपनियों को बनाएंगे निशाना

Share:

Join Whatsapp group

HighLights

  • ईरान ने 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी दी।
  • माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, इंटेल, बोइंग निशाने पर।
  • यह हमला ईरान पर हुए हमलों का बदला होगा।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को चेतावनी दी है। आईआरजीसी ने 1 अप्रैल से माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, इंटेल और बोइंग सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध आज अपने 32वें दिन में प्रवेश कर गया है। एक तरफ ट्रंप ईरान से बातचीत का दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ उसे हमले की धमकी भी दे रहे हैं। लगता है कि अब ट्रंप की रणनीती ही ईरान ने भी अपना ली है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह 1 अप्रैल से 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले करेगा। इन कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, इंटेल और बोइंग शामिल हैं। आईआरजीसी ने कहा है कि वह यह अटैक ईरान पर हुए हमले के बदले में करेगा।

वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालय अब ‘वैध लक्ष्य’ हैं। यह चेतावनी तेहरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के भौतिकी भवन पर हुए हवाई हमले के बाद जारी की गई, जिसके लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।

इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सहित अन्य ईरानी शिक्षण संस्थानों के भी हमले में प्रभावित होने की पुष्टि ईरानी विदेश मंत्रालय ने की है। एनवाईयू अबू धाबी में लगभग 2,200 छात्र अध्ययनरत हैं, जो 120 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें लगभग एक चौथाई छात्र संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक हैं।

ईरान की चेतावनी के बाद जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी कतर, टेक्सास ए एंड एम कतर, वर्जीनिया कॉमनवेल्थ कतर, वील कार्नेल मेडिसिन-कतर, रोचेस्टर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी दुबई और अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ बेरूत ने भी अपनी कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं।

error: Copy not allowed