Google Summer Fellowship 2026: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने युवाओं और छात्रों के लिए अपने प्रतिष्ठित ‘समर 2026 पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप’ प्रोग्राम का एलान कर दिया है।
एजुकेशन डेस्क। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने युवाओं और छात्रों के लिए अपने प्रतिष्ठित ‘समर 2026 पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप’ (Summer 2026 Public Policy Fellowship) प्रोग्राम का एलान कर दिया है।
यह फेलोशिप उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो टेक्नोलॉजी, इंटरनेट नीतियों और रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं।
इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में दिग्गज पॉलिसी मेकर्स और संगठनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
क्या होगा फेलो का कार्यभार?
चुने गए छात्रों को सीधे तौर पर उन संस्थाओं के साथ जोड़ा जाएगा जो इंटरनेट गवर्नेंस और तकनीकी नीतियों पर काम करती हैं। मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल हैं-
सीनियर स्टाफ के साथ मिलकर पॉलिसी रिसर्च करना।
तकनीकी मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट और एनालिसिस तैयार करना।
इंटरनेट के भविष्य और रेगुलेशन से जुड़ी चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी।
अनुभवी मेंटर्स के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट्स को पूरा करना।
योग्यता और पात्रता (Eligibility)
गूगल ने इस फेलोशिप के लिए मापदंड काफी व्यापक रखे हैं ताकि विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी छात्र इसका लाभ उठा सकें-
शिक्षा – बैचलर्स, पोस्ट-ग्रेजुएशन या पीएचडी कर रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं।
आयु – आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
कौशल – बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स, लेखन क्षमता और रिसर्च में पकड़ अनिवार्य है।
अंतरराष्ट्रीय छात्र – अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र (जैसे OPT/EAD धारक) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास कानूनी तौर पर काम करने की अनुमति हो।
स्टाइपेंड का गणित
इस फेलोशिप में मिलने वाली राशि काम के घंटों पर निर्भर करेगी-
फुल-टाइम (40 घंटे/सप्ताह) – लगभग 12,000 रुपये (करीब 11 लाख रुपये)।
पार्ट-टाइम (20 घंटे/सप्ताह) – लगभग 6,000 रुपये (करीब 5.5 लाख रुपये)।
नोट – स्टाइपेंड का भुगतान उस संगठन द्वारा किया जाएगा जिसके साथ छात्र को अटैच किया गया है।
- कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार गूगल की आधिकारिक वेबसाइट (Google Public Policy Fellowship) पर जाकर 9 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।