छिंदवाड़ा। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के चलते एक परेशान उपभोक्ता खजरी रोड स्थित नाहर गैस आफिस के सामने धरने पर बैठ गया। उपभोक्ता पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए भटक रहा था, लेकिन उसे सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया। परेशान होकर वह गैस सिलेंडर लेकर गोदाम के सामने ही सड़क पर बैठ गया और विरोध जताने लगा। उपभोक्ता का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण उसके घर में खाना बनना बंद हो गया है और उसके बच्चे भूखे रहने को मजबूर हैं।