विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

धार के देवकृष्ण हत्याकांड की आरोपी पत्नी प्रियंका पुरोहित का नया Video वायरल, सास और ननद से लड़ती दिखी

Share:

Join Whatsapp group

पत्नी और प्रेमी पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप

देवकृष्ण हत्याकांड में वायरल वीडियो से जांच को नया मोड़ मिला। पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप हैं। फरार सुपारी किलर की तलाश तेज हो गई है।

प्रतिनिधि, धार। [The NewsBar]  सरदारपुर के बहुचर्चित देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में पुलिस जांच लगातार जारी है। तीन दिन की रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई। आज फिर दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर देवकृष्ण पुरोहित, उसकी पत्नी प्रियंका पुरोहित और परिवार के बीच झगड़े के वीडियो वायरल हुए हैं। पुलिस अब इन पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है।

फरार सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से इस हत्याकांड की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा हो सकता है।

पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल की रात देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका पुरोहित और उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित ने षड्यंत्र रच कर की थी। प्रियंका व कमलेश ने 1 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। घटना के बाद 8 अप्रैल को पुलिस ने प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन की रिमांड मंजूर हुई थी, जो शुक्रवार को समाप्त हो गई।

लूट की कहानी झूठी, लेकिन गहनों का अब तक सुराग नहीं
जांच में सामने आया कि वारदात को लूट का रूप देने के लिए एक झूठी कहानी गढ़ी गई थी। हालांकि इस बीच मृतक की मां लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति के गहने गायब होना पुलिस के लिए नई पहेली बन गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि प्रियंका ने अपने गहने सुरक्षित रख लिए थे, जबकि अन्य पारिवारिक गहनों को गायब कर दिया गया। पुलिस को आशंका है कि फरार आरोपी सुरेंद्र भाटी की गिरफ्तारी के बाद ही इन गहनों का खुलासा हो सकेगा।

आधा भुगतान, बाकी रकम को लेकर दबाव
सूत्रों के मुताबिक सुरेंद्र भाटी को सुपारी के एवज में 1 लाख रुपए तय हुए थे, लेकिन उसे केवल 50 हजार रुपए ही दिए गए। हत्या के बाद उसने कमलेश से संपर्क कर शेष रकम और फरार रहने के लिए अतिरिक्त पैसों की मांग की थी।

पुराने विवादों के वीडियो सामने आए

  • इंटरनेट मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में प्रियंका, मृतक देवकृष्ण और उसकी मां के बीच पुराने विवाद दिखाई दे रहे हैं। मोबाइल के उपयोग और पारिवारिक तनाव को लेकर हुए ये झगड़े अब पुलिस जांच का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे हत्या के पीछे के कारणों को और स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है।
  • सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को फिर न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। फरार आरोपी सुरेंद्र भाटी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी इस पूरे मामले की कड़ी जोड़ने में निर्णायक साबित होगी। https://x.com/i/status/2042236426419675352
error: Copy not allowed