विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा में बढ़ती चोरी की वारदातों से दहशत, लाखों का माल पार

Share:

Join Whatsapp group

पांढुर्णा। नगर में पुलिस की गश्त के दावों के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है। शास्त्री वार्ड स्थित गायत्री कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक निखिल मानेराव परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों की सूचना पर लौटने पर घर में सामान बिखरा मिला और आलमारी से आभूषण व 5 हजार रुपये नगद गायब थे।

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने से नाराजगी है।

इसी तरह रानी दुर्गावती वार्ड में भी एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती सामान और एक एक्टिवा वाहन चोरी कर लिया। वाहन बाद में मोरडोंगरी के पास लावारिस हालत में मिला।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है, जबकि पुलिस अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

error: Copy not allowed