विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

भोपाल: कन्याभोज करने निकली 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, जिसे ‘दादा’ कहती थी उसी ने मासूम से की दरिंदगी

Share:

Join Whatsapp group

भोपाल में आक्रोशित जनता का प्रदर्शन-चक्काजाम

अरेराहिल्स क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। मासूम पड़ोस में रहने वाले जिस 60 वर्षीय बुजुर्ग को दादा कहकर बुलाती थी, उसी ने अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।

प्रतिनिधि, भोपाल। अरेराहिल्स क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। मासूम पड़ोस में रहने वाले जिस 60 वर्षीय बुजुर्ग को दादा कहकर बुलाती थी, उसी ने अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।

घटना 27 मार्च को रामनवमी के दिन हुई थी। वारदात के दिन बच्ची दोपहर को अपने घर से कन्याभोज करने निकली थी। वह कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के घर भोज के लिए पहुंची, वहां से सीधे वह आरोपित के घर गई थी। वह वृद्ध जिसे बच्ची अपना दादा समझती थी, उसी ने उसके साथ गलत काम किया।

पुलिस कार्रवाई और आरोपित की गिरफ्तारी
मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद अगले दिन शिकायत पर अरेराहिल्स पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अरेराहिल्स पुलिस के अनुसार छह वर्षीय मासूम अपने परिवार के साथ क्षेत्र में रहती है। पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग के घर उसका आना-जाना होता था।

एसआइ नरेंद्र परमार ने बताया कि बच्ची आरोपित को दादा कहकर बुलाती थी। रामनवमी के दिन 27 मार्च की दोपहर आरोपित घर में अकेला सो रहा था। इसी दौरान बच्ची उसके घर पहुंची तो वृद्ध उसे खींचकर अंदर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।

गुमसुम बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती
घटना से सहमी बच्ची गुमसुम होकर घर लौटी। उसकी मां ने जब बच्ची से पूछताछ की तो देर रात उसने दुष्कर्म की बात बताई। पीड़िता की मां ने अगले दिन अरेराहिल्स थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि आरोपित अरेराहिल्स क्षेत्र में ही सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है, उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

आक्रोशित जनता का प्रदर्शन और चक्काजाम
वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बच्ची के स्वजन और कालोनीवासियों ने अरेराहिल्स थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। घटना के विरोध में शनिवार को इलाके की महिलाएं आक्रोशित होकर अरेरा हिल्स थाने पहुंचीं और थाने का घेराव कर दिया।

महिलाओं ने आरोपित को फांसी की सजा देने और उसका मकान तोड़ने की मांग की। महिलाओं ने थाने के सामने मेन रोड पर बैठकर चक्काजाम किया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने रास्ता छोड़ा।

error: Copy not allowed