विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल 26 मार्च को छिंदवाड़ा–पांढुर्णा दौरा, 500 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Share:

Join Whatsapp group

हनुमान लोक से लेकर कलेक्ट्रेट-एसपी कार्यालय तक कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन

शुभम नांदेकर, पांढुर्णा/छिंदवाड़ा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से दोपहर तक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे।


सुबह 11 बजे इमलीखेड़ा पहुंचेंगे, पुलिस ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे पुलिस ग्राउंड पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।


500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

इस दौरे के दौरान करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से—

  • जुन्नारदेव में 133 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का लोकार्पण
  • लोक निर्माण विभाग (PWD) की 10-12 सड़कों का उद्घाटन
  • पीआईयू, ट्राइबल विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, आरईएस और पीएचई के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

सिहोरामाल में महायज्ञ में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सिहोरामाल पहुंचेंगे, जहां वे 1008 कुंडीय चंडी महायज्ञ में भाग लेकर पूजा-अर्चना करेंगे।


जामसांवली में ‘हनुमान लोक’ का लोकार्पण

इसके बाद मुख्यमंत्री सौंसर के जामसांवली पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 2 बजे ‘हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। यहां लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से विकसित दर्शन व्यवस्था और मंडप भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस अवसर पर वे आमसभा को संबोधित करेंगे।


पांढुर्णा को मिलेगी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री जामसांवली धाम से ही पांढुर्णा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे, जिनमें शामिल करीब ₹251.17 करोड़ की लागत से 33 नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
इनमें प्रमुख –

  • फ्लाईओवर (₹30.5 करोड़)
  • कलेक्ट्रेट भवन
  • पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय
  • जिला पंचायत भवन
  • जिला चिकित्सालय
  • भाजपा कार्यालय

साथ ही पांढुर्णा के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया जाएगा।


प्रशासनिक तैयारियां पूरी, अधिकारी नियुक्त

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। जिला पंचायत के सीईओ अग्रिम कुमार को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम परासिया शुभम कुमार यादव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।


यह दौरा जिले के विकास को नई गति देने के साथ-साथ आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Copy not allowed