विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

सीजफायर के बीच लेबनान में इजराइली बमबारी से एक दिन में 254 मौतें, 1165 घायल, राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Share:

Join Whatsapp group

बेरूत/यरूशलेम। लेबनान में इजराइली सेना के ताजा हमलों ने भारी तबाही मचाई है. पिछले 24 घंटों के भीतर हुए इन हमलों में कम से कम 254 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1,165 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है. इस त्रासदी के बाद लेबनानी सरकार ने देश में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री रकान नासेरद्दीन ने बताया कि घायलों की संख्या इतनी अधिक है कि अस्पतालों में बेड और दवाओं की भारी कमी हो गई है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल चिकित्सा सहायता और मानवीय मदद की अपील की है. प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इजराइल की इस “बर्बरता” को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रही है।

सीजफायर पर छिड़ा नया विवाद
जहाँ एक ओर शांति की उम्मीदें जताई जा रही थीं, वहीं अमेरिका और इजराइल के बयानों ने भ्रम पैदा कर दिया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच चर्चा में लेबनान को लेकर कोई वादा नहीं किया गया था. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्पष्ट किया कि हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा और यह प्रस्तावित सीजफायर का हिस्सा नहीं है।

ईरान की कड़ी चेतावनी
ईरान ने इजराइल और अमेरिका के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, “अमेरिका को अब अपना रुख स्पष्ट करना होगा. सीजफायर और जंग की कार्रवाई एक साथ नहीं चल सकतीं.” ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि लेबनान पर हमले नहीं रुके, तो क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ सकता है।

error: Copy not allowed