विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, हर जरूरत होगी पूरी : मुख्यमंत्री मोहन

Share:

Join Whatsapp group

उद्योग, कृषि और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस; युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी

जिले में 112 करोड़ के विकास कार्य पूर्ण, 248 करोड़ के कार्य प्रचलित; हनुमान लोक की आय 25 से बढ़कर 60 लाख प्रतिमाह

THE NewsBar | शुभम नांदेकर, पांढुर्णा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पांढुर्णा सहित प्रदेश के सभी नवीन जिलों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नागरिकों की सुविधाओं और नवीन जिलों के द्रुत गति से विकास को शासन ने प्राथमिकता में रखा है। पांढुर्णा जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा जिले के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। Add₹

नवीन निर्माण कार्यों को लगातार मिल रही स्वीकृतियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुर्णा जिले में नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां लगातार जारी की जा रही हैं। जिले के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया।

Add ₹बैठक में मुख्यमंत्री ने जामसांवली हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों को निर्धारित गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, पांढुर्णा विधायक नीलेश उईके तथा सौंसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

Add ₹

बैठक में अशासकीय सदस्यों के साथ जबलपुर संभाग आयुक्त धनंजय सिंह, आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा, कलेक्टर नीरज वशिष्ठ, डीआईजी राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। Add ₹

112 करोड़ के विकास कार्य पूरे, 248 करोड़ के काम जारी

बैठक में कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को जिले के विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 112 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

Add₹

पूर्ण हो चुके प्रमुख कार्यों में सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा, सांदीपनी विद्यालय सौंसर, पुलिस कंट्रोल रूम पांढुर्णा तथा चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसांवली के हनुमान लोक के प्रथम चरण का निर्माण शामिल है।

Add₹

कलेक्टर ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सांदीपनी प्राथमिक शाला पांढुर्णा को स्कूल सर्टिफिकेशन योजना के अंतर्गत गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया है। सांदीपनी विद्यालय सौंसर में वर्तमान में 1,654 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 248 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य प्रचलित हैं। इनमें विभिन्न शासकीय कार्यालयों, सड़क, पुल और नल-जल योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री को लोकहित परिसर में प्रस्तावित नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन के एलिवेशन का भी अवलोकन कराया गया। इसके साथ ही जिले के नवाचार ‘अपने बच्चे अपनी शाला’ अभियान की जानकारी भी दी गई।

हनुमान लोक से बढ़ी आय, 25 से 60 लाख रुपये प्रतिमाह पहुंची

बैठक में हनुमान लोक की उपलब्धियों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हनुमान लोक के लोकार्पण के बाद यहां की औसत मासिक आय 25 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 60 लाख रुपये हो गई है।

हनुमान लोक के प्रथम फेज में 57 दुकानों की नीलामी से लगभग 11 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा रख-रखाव संबंधी कार्यों में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ आगे की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांढुर्णा जैसे नवीन जिले को मजबूत प्रशासनिक, औद्योगिक और आर्थिक आधार देने के लिए सरकार आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Add₹
error: Copy not allowed