विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, ₹21.97 लाख तक सालाना पैकेज, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक ने कुल 1500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती स्तर पर लगभग ₹21.97 लाख वार्षिक CTC का लाभ मिलेगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 18 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 08 जुलाई 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 08 जुलाई 2026
  • आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 23 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान : 18 जून से 08 जुलाई 2026 तक

कुल पदों का वर्गवार विवरण

वर्ग पद
सामान्य (UR) 588
ओबीसी 390
एससी 234
एसटी 144
ईडब्ल्यूएस 144
कुल 1500

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 30 सितंबर 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करें।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 अप्रैल 2026 से

आरक्षण के अनुसार छूट

  • एससी/एसटी : 5 वर्ष
  • ओबीसी : 3 वर्ष

चयन प्रक्रिया

भर्ती तीन चरणों में होगी—

Phase-I : प्रारंभिक परीक्षा

  • 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा
  • विषय : अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • अवधि : 1 घंटा

Phase-II : मुख्य परीक्षा

  • 200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा
  • 30 अंकों का वर्णनात्मक टेस्ट (निबंध/पत्र लेखन)

Phase-III : साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं इंटरव्यू

  • ग्रुप एक्सरसाइज : 20 अंक
  • इंटरव्यू : 30 अंक

दोनों लिखित परीक्षाओं में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 बेसिक पे (4 एडवांस इंक्रीमेंट सहित) मिलेगी। डीए, एचआरए और अन्य भत्तों को मिलाकर मुंबई केंद्र पर शुरुआती CTC लगभग ₹21.97 लाख प्रतिवर्ष होगी।

सर्विस बॉन्ड भी जरूरी

नियुक्ति के समय उम्मीदवारों को 3 वर्ष के लिए ₹2 लाख का सर्विस बॉन्ड भरना होगा।

परीक्षा में अवसरों की सीमा

  • जनरल / EWS : 6 अवसर
  • OBC : 9 अवसर
  • SC / ST : कोई सीमा नहीं

आवेदन शुल्क

  • जनरल / OBC / EWS : ₹750
  • SC / ST / दिव्यांग : निशुल्क

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Suggested Short URL:
sbi-po-recruitment-2026-1500-posts-apply-online

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed