विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

कृषि आदान विक्रेता संघ जिला पांढुर्णा का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | पांढुर्णा। कृषि आदान विक्रेता संघ जिला पांढुर्णा द्वारा 3 जून 2026 को वार्षिक बैठक एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि आदान व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शासन की नीतियों तथा व्यापारिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा के उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ कृषि आदान विक्रेता संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष प्रकाश जैन तथा पांढुर्णा जिला अध्यक्ष निकेश खानवे मंचासीन रहे।

बैठक के दौरान व्यापार में आने वाली समस्याओं एवं ई-विकास (E-Vikas) प्रणाली में आ रही तकनीकी कठिनाइयों से अतिथियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विक्रेता शासन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए व्यापार करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं प्रकाश जैन ने मध्यप्रदेश में खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को भविष्य में आने वाली संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेस्टीसाइड बिल एवं उससे संबंधित प्रावधानों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष निकेश खानवे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हसमुख भाई शाह, आलोक नाहर, रूपेश राजगुरु, कपूर किनकर, केशव डाले, अतुल लोनकर, सुनील पराड़कर, मोहित नाहर, महेंद्र राठौर, अमरीश जायसवाल, विजय ढगे सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता और हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Copy not allowed