विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा में खुलेगा जिला शिक्षा कार्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Share:

Join Whatsapp group

नवगठित पांढुर्णा सहित चार जिलों में जिला शिक्षा कार्यालयों के संचालन को स्वीकृति

THE NewsBar | शुभम नांदेकर, पांढुर्णा। नवगठित पांढुर्णा जिले के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने पांढुर्णा में जिला शिक्षा कार्यालय के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही निवाड़ी, मऊगंज और मैहर जिलों में भी जिला शिक्षा कार्यालयों के संचालन को स्वीकृति दी गई है।

THE NewsBar की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सबसे पहले यह महत्वपूर्ण अपडेट।

कैबिनेट के इस निर्णय से पांढुर्णा जिले में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिला शिक्षा कार्यालय के संचालन से शिक्षा विभाग से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन और जिले में शिक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित चारों जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षा विभाग के कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा कार्यालयों के संचालन को मंजूरी दी गई है।

सरकार का यह निर्णय पांढुर्णा जिले में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

THE NewsBar | सरोकार आपसे.. ✍🏻 सबसे पहले अपडेट्स, सबसे सटीक खबरें।

error: Copy not allowed