विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

छिंदवाड़ा की बेटियों ने रचा इतिहास, सांसद बंटी विवेक साहू ने किया सम्मान

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | छिंदवाड़ा। जिले की बेटियों ने बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने केंद्रीय विद्यालय वेस्ट जोन रीजनल में पहली बार चैंपियन बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया और नेशनल स्तर के लिए चयनित हुई।

इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

इस सफलता का श्रेय जिला बास्केटबॉल संघ के कुशल प्रबंधन, कोचिंग टीम के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया गया। विजेता टीम में तनुष्का साहू, नताशा गुप्ता, काव्या किंकर, प्रज्ञा साहू, पूर्वी पाथे, हंसिका सोनी, जोएल कोचे और माही परतेती शामिल हैं।

जिलेभर में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है और सभी ने टीम को नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed