THE NewsBar | पांढुर्णा/सौंसर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों की नई मिसाल कायम करते हुए मिडास कोचिंग संस्था, सौंसर ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। IIT Advanced 2026 के घोषित परिणामों में संस्था के 19 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर न केवल मिडास बल्कि पूरे सौंसर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि सफलता केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
प्रमुख सफल विद्यार्थी एवं रैंक
- हर्ष हिंग्वे – AIR 11694, कैटेगरी रैंक 2892
- रुद्राक्ष चौहान – AIR 14754, कैटेगरी रैंक 3816
- दिवांशु अढ़ाऊ – AIR 15207, कैटेगरी रैंक 3959
- पीयूष सातपुते – AIR 20675, कैटेगरी रैंक 5628
- अमोघ कुरादे – AIR 27571, कैटेगरी रैंक 7869
- कार्तिक अय्यर – AIR 29496, कैटेगरी रैंक 4452
इसके अलावा वंश सोते (9373), विशेष खड़े (4982), भूमिका चिकाने (10768), ओम पांडे (5811), श्रेष्ठ माहेश्वरी (6090), सलोनी वाहने (2849), सम्यक बागड़े (4058), आर्यन जंबोलकर (4588), निधि पगारे (5483), ऐश्वर्या वाहने (5471), यश ठवरे (6202), रजत पहाड़े (प्रेप कैटेगरी रैंक 1725) तथा साक्षी मड़के (प्रेप कैटेगरी रैंक 6520) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्था एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
लगातार शानदार परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए मिडास ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि उत्कृष्टता उसकी पहचान है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
संस्था के संचालक ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि मिडास आने वाले वर्षों में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
मिडास परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।