विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या: सल्फास खाकर दी जान, पति के भांजे ने ही किया था रेप; मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट

Share:

Join Whatsapp group

इंदौर। The NewsBar |  इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म की पीड़िता ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीण एसपी के अनुसार 8 अप्रैल को खुड़ैल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआत में इसे सामान्य आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला निकला।

पति के भांजे पर दर्ज था दुष्कर्म का केस
जांच में सामने आया कि पीड़िता ने इंदौर के एमआईजी थाने में अपने ही पति के भांजे के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पीड़िता मानसिक दबाव और अवसाद में चल रही थी। सवाल यह है कि एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय वह इतनी मजबूर कैसे हो गई कि उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा?

सुसाइड नोट से खुलेंगे राज
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस नोट में पीड़िता ने अपने दर्द, दबाव और हालात का जिक्र किया है। अब यह सुसाइड नोट इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर करने में अहम कड़ी साबित हो सकता है।

आरोपी अब भी फरार, पुलिस की टीम गठित
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज है, वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

error: Copy not allowed