विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा जिले के टॉपर बने यनशू, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बना राम शांति विद्या मंदिर का छात्र

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | पांढुर्णा।  CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में राम शांति विद्या मंदिर के छात्र यनशू उबनारे ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांढुर्णा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। यनशू की इस शानदार सफलता से विद्यालय, परिवार और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। खास बात यह है कि यनशू इससे पहले भी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुका है।

यनशू की प्रारंभ से लेकर 12वीं तक की पूरी शिक्षा राम शांति विद्या मंदिर में ही हुई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 10वीं के बाद यनशू की प्रतिभा और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालय के डायरेक्टर शिवम बुधराजा ने 11वीं एवं 12वीं की 100 प्रतिशत शिक्षा का पूरा खर्च एवं जिम्मेदारी स्वयं उठाई। विद्यालय के इस सहयोग और मार्गदर्शन ने यनशू को आगे बढ़ने का अवसर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसने जिले में टॉप कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

अपनी सफलता पर यनशू उबनारे ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विशेष रूप से डायरेक्टर शिवम बुधराजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के सतत मार्गदर्शन और सहयोग से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाया है।

संघर्ष से सफलता तक: नपा कर्मचारी के बेटे ने किया जिला टॉप

यनशू के पिता पांढुर्णा नगर पालिका में फिल्टर प्लांट के मेंटेनेंस कार्य से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यनशू ने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

विद्यालय के चेयरमैन सुभाष बुधराजा, डायरेक्टर शिवम बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त शिक्षकों ने यनशू सहित सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

error: Copy not allowed