सावधान ! फ्रूटी के डिब्बों में बिक रही राजस्थान की ‘व्हिस्की’…गुना पुलिस ने तस्करी का एक ऐसा ‘मल्टी-टैलेंटेड’ तरीका पकड़ा है कि आप भी दंग रह जाएंगे। बच्चों के जूस के डिब्बों में राजस्थान की व्हिस्की भरकर बेची जा रही थी। सिरसी पुलिस ने आम के पेड़ के नीचे से आरोपी को दबोच लिया है।
गुना। [The NewsBar] शराब तस्कर अब पुलिस को चकमा देने के लिए मासूम बच्चों के संसाधनों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। गुना की सिरसी पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो फ्रूटी (जूस) के डिब्बों में व्हिस्की भरकर बेच रहा था। पुलिस ने जब आरोपी के कट्टे की तलाशी ली, तो उसमें से ‘रॉयल क्लासिक व्हिस्की’ के 25 ऐसे डिब्बे निकले, जो पहली नजर में बिल्कुल फ्रूटी जैसे दिख रहे थे।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करनावटा गांव में एक तस्कर आम के पेड़ के नीचे अवैध शराब खपाने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी वेस्ता भिलाला को दबोचा। आरोपी के पास से कुल 9 लीटर 900 एमएल अवैध राजस्थान निर्मित शराब और 15 लीटर की केन में 30 क्वार्टर देसी मदिरा बरामद की गई है।
राजस्थान से सीधे MP आई पैकिंग
बच्चों के जूस जैसी पैकिंग में लालपरी की तस्करी
राजस्थानी सीमा से सटे गांव में मिली खेप
पुलिस की नजरों से बचने के लि ढूढ़ा तरीका
शराब माफिया तक जुड़े हो सकते हैं तार
पहले तो पुलिस भी चकमा खा गई थी
पुलिस ने जब घेराबंदी कर आरोपी वेस्ता पुत्र हमीर भिलाला को दबोचा और उसके कट्टे की तलाशी ली, तो अधिकारी भी चकरा गए। कट्टे के अंदर ‘रॉयल क्लासिक व्हिस्की’ के 25 ऐसे डिब्बे मिले जो हुबहू बच्चों की फ्रूटी जैसे नजर आ रहे थे। तस्कर का इरादा साफ था कि किसी को शक भी न हो और वह जूस से मिलते-जुलते हूबहू पैकिंग में शहर में राजस्थान से लाकर जहर खपा रहे थे।
तस्करों द्वारा फ्रूटी के पैकेट में शराब भरकर बेचने का यह नया प्रयोग सामने आया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह तरकीब उसे कहां से मिली और यह नेटवर्क कितना बड़ा है
हितिका वासल, एसपी गुना