विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

भीषण गर्मी का असर: पांढुर्णा जिले में प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Share:

Join Whatsapp group

पांढुर्णा।  जिले में लगातार बढ़ते 🔥तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि पांढुर्णा जिले में तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। इसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर के पूर्व आदेश के तहत पहले ही स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था।

अब बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं अन्य कार्यों का संपादन करेंगे।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसे कलेक्टर द्वारा अनुमोदित किया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed