विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- “जनता से त्याग मांगना सरकार की नाकामी”

Share:

Join Whatsapp group

तेल-गैस संकट पर पीएम की अपील के बाद गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने कहा- “देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं”

THE NewsBar | नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों से भारत को तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने लगी है। इसी बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल, गैस, सोना और अन्य संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील की। पीएम मोदी ने लोगों से जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करने, ईंधन बचाने, मेट्रो और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि जनता को “सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो” जैसी सलाह देना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है जहां सरकार खुद जनता को यह बताने लगी है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल दी जाती है ताकि सरकार अपनी जवाबदेही से बच सके।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि “देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। एक तरफ सरकार वैश्विक संकट और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जनता से सहयोग मांग रही है, वहीं विपक्ष इसे केंद्र सरकार की नीतिगत विफलता बता रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खाड़ी देशों में हालात और बिगड़ते हैं तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और गैस सप्लाई पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की रणनीति और विपक्ष के हमले दोनों राजनीतिक चर्चा का बड़ा मुद्दा बने रह सकते हैं।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed