विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

रेल नही सुरक्षित: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती से दुष्कर्म, रेल प्रशासन में हड़कंप

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | जबलपुर। भारतीय रेलवे की सुरक्षा दावों के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाड़ी संख्या 22192 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच (S-7) में एक युवती के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से ही रेल महकमे और यात्रियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


चलती ट्रेन में वारदात, करेली स्टेशन पर मचा शोर

जानकारी के अनुसार, यह घटना पिपरिया और करेली रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई। जैसे ही ट्रेन करेली स्टेशन पहुँची, पीड़ित युवती ने कोच के भीतर अपने साथ हुई ज्यादती का शोर मचाया। युवती की आपबीती सुनकर कोच में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद कोच से कुछ संदिग्ध युवकों को उतारा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जांच में जुटी GRP और FSL की टीमें

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेलवे पुलिस (GRP) के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हरकत में आए।

  • मौके पर साक्ष्य जुटाए: शनिवार सुबह जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुँची, तब जीआरपी के अधिकारियों ने कोच S-7 की गहनता से जांच की।

  • कोचिंग यार्ड में पड़ताल: ट्रेन के रैक को मेंटेनेंस के लिए कोचिंग यार्ड भेजे जाने के बाद, वहां FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया। टीम ने कोच के भीतर से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स एकत्र किए हैं।

पीड़िता को सड़क मार्ग से लाया गया जबलपुर

रेलवे पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई के मद्देनजर उसे सड़क मार्ग से करेली से जबलपुर लाया है। यहाँ जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी युवती के विस्तृत बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले से युवती को जानते थे या वे ट्रेन में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे थे।

error: Copy not allowed