विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

ईद 2027 में सलमान की नई फिल्म होगी रिलीज, ‘SVC63’ के मुहूर्त में नयनतारा के साथ दिखे भाईजान

Share:

Join Whatsapp group

मुंबई। बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान ने अपने फैंस को शुक्रवार को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म, जिसे अस्थायी रूप से ‘SVC63’ नाम दिया गया है, की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है—यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ दिखी केमिस्ट्री सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की एक रील साझा की है, जिसमें वह साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाया गया है, जिस पर ‘मुहूर्त’ अंकित है। सलमान ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, “थोड़ा दूर की सोच रखनी चाहिए, इसलिए ईद 2027 की घोषणा की गई है।” उन्होंने प्रशंसकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि अन्य फिल्मों की जानकारी भी सही समय पर साझा की जाएगी।

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर के साथ पहली बार इस फिल्म के जरिए सलमान खान पहली बार तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम कर रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली अपनी फिल्मों में बड़े एक्शन और मजबूत इमोशनल टच के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महेश बाबू के साथ फिल्म ‘महर्षि’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। वे इससे पहले प्रभास, जूनियर एनटीआर और विजय जैसे बड़े सितारों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम टीम’ का कब्जा फिल्म को ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ के बैनर तले बनाया जा रहा है। वामशी और दिल राजू की जोड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद सफल रहा है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा। सलमान और नयनतारा की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस अभी से काफी उत्साहित हैं।

error: Copy not allowed