विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

एमपी में आंधी-बारिश का डबल अटैक: 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में इस समय दो शक्तिशाली मौसम सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते प्रदेश का आधा हिस्सा भीषण आंधी और बारिश की चपेट में है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को ग्वालियर और जबलपुर सहित 28 जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

इन 28 जिलों में आंधी का तांडव

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।

शाम को बदलेगा मिजाज, दिन में तपेगा मालवा-निमाड़

जहां एक तरफ 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन क्षेत्रों में शाम होते-होते बादलों की आवाजाही शुरू होगी और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान का उतार-चढ़ाव

लगातार हो रही बारिश के कारण कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

  • सबसे ठंडा: नौगांव में पारा गिरकर 33.5°C पर आ गया है।

  • सबसे गर्म: खरगोन 42°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

  • बड़े शहरों का हाल: भोपाल (37.2°C), इंदौर (37.6°C), ग्वालियर (34.7°C) और जबलपुर (37°C) में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अरब सागर से आ रही नमी और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय घेरे के कारण यह स्थिति बनी है, जो आगामी 2-3 दिनों तक प्रदेश को प्रभावित करती रहेगी।

error: Copy not allowed